Third Eye Today News

सिरमौर में नाहन-सराहां-कुमारहट्टी हाईवे पर बोलेरो कैंपर हादसे का शिकार, एक की मौ..त और नौ घा.य.ल

Spread the love

सिरमौर जिले में नाहन-सराहां-कुमारहट्टी नेशनल हाईवे पर बोलेरो कैंपर दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। वाहन दाड़लाघाट से कमरऊ की ओर जा रहा था। पांच गंभीर घायलों को नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जबकि चार का सराहां सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है।

नाहन-सराहां-कुमारहट्टी नेशनल हाईवे पर बोलेरो कैंपर के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हादसे में नौ अन्य लोग घायल हो गए। दुर्घटना में घायल पांच लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वहीं, चार घायलों का सराहां सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है।

दाड़लाघाट से कमरऊ जा रही थी बोलेरो कैंपर
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बोलेरो कैंपर दाड़लाघाट से कमरऊ की ओर जा रही थी। इसी दौरान नाहन-सराहां-कुमारहट्टी नेशनल हाईवे पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा इतना गंभीर था कि एक व्यक्ति ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

पांच गंभीर घायलों को नाहन किया रेफर
दुर्घटना की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को उपचार के लिए सराहां सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद पांच घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। अन्य चार घायलों का सराहां अस्पताल में उपचार जारी है। हादसे के कारणों और दुर्घटना की परिस्थितियों की विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। 

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक