Third Eye Today News

सांगला घाटी की प्रसिद्ध होली मनाने मुंबई सहित देशभर से पहुंचे पर्यटक

Spread the love

जनजातीय जिले किन्नौर की सांगला घाटी में चल रहे होली उत्सव में मुंबई, पूर्ण सहित देशभर से पर्यटक हजारों की संख्या में पहुंचे हैं। तीन दिवसीय इस उत्सव का आज समापन होगा। समापन पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी भी शिरकत करेंगे। घाटी के नाग मंदिर में यह उत्सव मुख्य रूप से मनाया जा रहा। स्थानीय लोग और पर्यटक मंदिर में एकत्रित होकर एक दूसरे को रंग लगा रहे हैं। साथ ही डीजे धुनों में दिनभर डांस का दौर चल रहा है। सांगला घाटी समुद्र तल से लगभग 2,700 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह अपने मनमोहक दृश्यों और होली के अनूठे उत्सव के लिए प्रसिद्ध है। सांगला घाटी में होली फागुली उत्सव का एक हिस्सा है। होली उत्सव के तीसरे दिन मनाई जाती है।होली की सुबह, सभी लोग नाग मंदिर में एकत्रित होते हैं, जहां कुछ पुरुष रामायण महाकाव्य के पात्रों का वेश धारण करते हैं। इसके बाद ये पात्र नाग मंदिर से जुलूस का नेतृत्व करते हुए एक गांव से दूसरे गांव जाते हैं। यह एक अद्भुत दृश्य होता है। जुलूस के दौरान स्थानीय व्यंजन और फासुर नामक पारंपरिक शराब भी परोसी जाती है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक