Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
सत्ता सुख के लिए गरीब जनता पर बोझ डाल रही कांग्रेस : जयराम | Third Eye Today
Third Eye Today News

सत्ता सुख के लिए गरीब जनता पर बोझ डाल रही कांग्रेस : जयराम

Spread the love

भाजपा के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने लंबे अंतराल के बाद अपनी कैबिनेट का विस्तार आज कर ही लिया, पर जो 7 मंत्री और 6 सीपीएस कांग्रेस सरकार द्वारा बनाए गए उसमें वह प्रदेश के जिला और संसदीय क्षेत्र में संतुलन नहीं बना पाए। पूरे विधानसभा सत्र में कांग्रेस सरकार के नेताओं ने हिमाचल में खर्च कम करने की बात की थी, पर छह सीपीएस बनाने से उन्होंने हिमाचल की गरीब जनता पर करोड़ों रुपए का बोझ डाल दिया है। कांग्रेस नेता सत्ता सुख भोगने के लिए गरीबों पर बोझ डाल रहे हैं, बड़ी जल्दी प्रदेश सरकार 3000 करोड़ का एक कर्ज भी लेने जा रही है उसके लिए विधानसभा में इन्होंने बिल भी पारित किया है, शायद यह कर्ज केवल सीपीएस बनाने के लिए ही लिया गया है। आज सरकार द्वारा जो 13 नियुक्तियां की गई है उसमें से शिमला संसदीय क्षेत्र से 8 नेताओं की नियुक्ति हुई है। उन्होंने कहा कि अभी तक हिमाचल पर 74622 करोड का कर्ज है और अगर प्रदेश सरकार 3000 करोड़ का और कर्ज लेती है तो यह बढ़कर 77622 करोड हो जाएगा।

जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार ने हिमाचल की गरीब जनता को एक और तोहफा दिया है शनिवार रात को प्रदेश सरकार ने डीजल पर 3.01 रुपए का वेट बढ़ा दिया है पहले डीजल पर 4.40 वेट लगता था जिसको बढ़ाकर अब प्रदेश सरकार ने 7.40 कर दिया है। डीजल के दामों में बढ़ोतरी सीधा-सीधा यह दिखाता है कि प्रदेश में माल भाड़े में बढ़ोतरी तय है और किसानों पर भी इसका बोझ बढ़ने वाला है। हिमाचल में प्रति लीटर डीजल अब 86 रुपए का मिलने वाला है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि आज कांग्रेस की सरकार ने हिमाचल की जनता को बड़ा तोहफा दिया है डीजल में 3.01 रुपए की बढ़ोतरी कर उन्होंने हिमाचल की गरीब जनता पर बोझ डाल दिया है इससे प्रदेश में महंगाई बढ़ने वाली है।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से आज 13 नेताओं की नियुक्ति प्रदेश सरकार ने की है और उसमें से 6 सीपीएस बनाए हैं उसे भी प्रदेश पर आर्थिकी पर बोझ बढ़ेगा।

   

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138