शिमला : इस वर्ष विजेता प्रत्याशी को टिकट देगी भाजपा-अविनाश राय खन्ना….

Spread the love
BJP will give ticket to the winning candidate this year - Avinash Rai Khanna

हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना के बयान से इस वर्ष जीतने वाले प्रत्याशी को ही भाजपा टिकट देगी। जहां पूरे प्रदेश में टिकट के चाहवान सक्रिय हो गए हैं। वहीं, रोहडू विधानसभा क्षेत्र में भी भाजपा के भीतर टिकट की आस लगाए नेता अपनी खोई हुई जमीन तलाशने में लगे हैं । क्योंकि इस विधानसभा क्षेत्र में भाजपा नेत्री व वर्तमान विधायक मोहन लाल के मध्य 2017 के आम चुनाव में लगभग दस हजार वोटों का अंतर रहा था। 2017 में ठीक चुनाव से पहले पुलिस की नौकरी छोड़ने वाले राजेंद्र धिरटा का टिकट एन वक्त पर पार्टी ने शशिबाला को देकर अचंभित कर दिया था। राजिंद्र धिरता उस समय भी वर्तमान मंडल अध्यक्ष बलदेव रांटा की पहली पसंद थे, परंतु धिरटा तत्कालीन भाजपा मंडल अध्यक्ष का आशीर्वाद प्राप्त करने में असफल रहे थे। पिछले तीन वर्षों में भाजपा में कुछ ऐसे  भी चेहरे रहे हैं, जो अब पूरी तरह से इस दौड़ से बाहर हैं।

   

इनमें खषधार जिला परिषद वार्ड के सदस्य रहे वह 2017 में भाजपा मंडल रोहड़ू की पहली पसंद अरविंद धीमान भाजपा से दूरी बनाए हुए है। वहीं, गोंसारी से लगातार चौथी बार प्रधान वह पूर्व में अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष ज्वार सिंह की सक्रियता चौंकाने वाली है। क्योंकि पंचायती राज में लगातार अपना जलवा कायम करने वाली इस शख्सियत की सादगी के कायल प्रदेश  भाजपा के आला नेता भी हैं।

   

इन सब में एक चेहरा ऐसा भी है, जो क्षेत्र में अपनी सक्रियता न दिखाकर संगठन के कार्य को अधिमान दे रहा है, वह है पूर्व अनुसूचित जाति मोर्चा के महामंत्री वह वर्तमान में मोर्चा के जिला अध्यक्ष विनोद बुशेहरी। यदि इस प्रकार की लड़ाई हुई थी। विनोद बुशेहरी आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा में चौंकाने वाला नाम हो सकते हैंl यदि भाजपा की कार्यप्रणाली पर नजर दौड़ाई जाए, तो भाजपा में कुछ भी संभव है। बहरहाल ये सारा घटनाक्रम वर्तमान नेत्री के लिए किसी भी प्रकार पक्ष में होता नहीं दिखता।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक