वेटर्न इंडिया की सोलन इकाई का हुआ गठन
वेटर्न इंडिया की वेटर्न हिमाचल स्पोर्ट्स विंग की सोलन इकाई का गठन किया गया। इसके चुनाव रणधीर सिंह चंब्याल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए।
जिसमे हिमाचल विंग के सह सचिव मंगलेश्वर शर्मा ने विशेष तौर पर शिरकत की।
कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से हुआ जिसमें प्रधान मोहिंद्र ठाकुर (माइकल), वरिष्ठ उपप्रधान भूपेंद्र मिन्हास, उपाध्यक्ष शेर सिंह चौहान, धर्मपाल चौधरी, रिपु दमन, जगदीश अत्री, महासचिव परमिंद्र सिंह धीमान, सह सचिव अरुण भारद्वाज, भूपेंद्र सिंह, विपिन पूरी और दीपक अग्र वाल, कोषाध्यक्ष पंकज शर्मा को बनाया गया। जबकि प्रेस सचिव अभिषेक भसीन को बनाया गया।