Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
वर्तमान सरकार का कार्यकाल होगा आदर्श - मुकेश अग्निहोत्री | Third Eye Today
State

वर्तमान सरकार का कार्यकाल होगा आदर्श – मुकेश अग्निहोत्री

Spread the love

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है कि वर्तमान प्रदेश सरकार का कार्यकाल आदर्श होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करेगी और विभिन्न विकास कार्य धरातल पर नजर आएंगे। इसके लिए अधिकारी सरकार द्वारा तय किए गए लक्ष्यों को पूरा करने में भरपूर सहयोग दें। ऊना के सर्किट हाउस में शनिवार देर शाम जल शक्ति विभाग, लोक निर्माण विभाग एवं बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान उन्होंने यह बात कही। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने उन्हें जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में 205 करोड़ रुपए की लागत से 165 किलोमीटर सड़कों का निर्माण एवं रखरखाव किया जा रहा है। इसी तरह नाबार्ड में ऊना जिला की सभी विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न कार्य प्रगति पर है।

उपमुख्यमंत्री ने एडीबी के विभिन्न प्रोजेक्ट पर भी संबंधित अधिकारियों से फीडबैक लिया। ऊना शहर और इसके आसपास के ड्रेनेज सिस्टम को मजबूत करने के लिए भी विस्तृत डीपीआर बनाने पर उन्होंने अधिकारियों के साथ चर्चा की। विभिन्न खड्डों की तटीयकरण के प्रोजेक्ट पर भी विचार-विमर्श किया गया। वहीं जल शक्ति विभाग के अधिकारियों ने इस मौके पर जानकारी देते हुए कहा कि जिला में 55 पेयजल योजनाओं के अंतर्गत 487 करोड़ रुपए खर्च किये जा रहे हे जिसमें से 266 करोड़ रुपए खर्च किये जा चुके हैं। इसी तरह सिंचाई योजनाओं पर 210 करोड़ रुपए खर्च किये जा रहे हैं जिसमें से 114 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं। उन्होंने जिला में विभिन्न निर्माणाधीन ट्यूबवेल पर भी अधिकारियों से जानकारी हासिल की। उपमुख्यमंत्री ने बल्क ड्रग पार्क के लिए बिजली की सुविधा मुहैया करवाने के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी किए। इस मौके पर चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू, पूर्व विधायक सतपाल रायजादा, विभिन्न अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंता उपस्थित रहे।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138