राहुल गांधी की “भारत जोड़ो यात्रा” के 100 दिन पूरे, हिमाचल के सीएम सहित 40 विधायक दौसा में हुए शामिल
कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने अपने 100 दिन पूरे कर दिए है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को राजस्थान में 12 दिन हो गए है। दौसा राजस्थान का 5वां जिला है आज जहां से भारत जोड़ो यात्रा दौसा से शुरू होगी। आज राहुल गांधी के साथ हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खु, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और सभी नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक यात्रा में शामिल होंगे।








