रावी नदी में गिरी कार, तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत
हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिला में एक दर्दनाक हादसा पेश आया हैं। हादसे में तीन दोस्तों की जान चली गई। घटना के बाद पुरे क्षेत्र में शोक की लहर हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी हैं। मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार देर शाम तीन लोगों की कार हादसे का शिकार हो गई थी। कार रावी नदी में जा गिरी जिस कारण कार सवार तीन लोग लापता हो गए।
हादसा खडामुख-होली मार्ग पर घिरडू मोड़ के समीप पेश आया था। कार सवार तीन दोस्तों की तलाश के लिए पुलिस और अटल बिहारी पर्वतारोहण उपकेंद्र के जवानों देर रात तक सर्च अभियान भी चलाया। लेकिन, उनका कोई सुराग नहीं लग पाया। रविवार को सुबह दोबारा सर्च अभियान चलाया गया। खडामुख पुल के पास नदी किनारे लापता हुए लोगों के शव बरामद हुए। जिन्हें पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सड़क पर पहुंचाया। पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए।




