Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता मे सुशांत ठाकुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक किया अपने नाम | Third Eye Today
Third Eye Today News

राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता मे सुशांत ठाकुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक किया अपने नाम

Spread the love

धौलाकुआं में आयोजित 30वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता (14 से 18 अगस्त) में हिमाचल प्रदेश सहित पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश से लगभग 1200 पंजीकृत निशानेबाजों ने शिरकत की।

मुकाबलों के दौरान ट्रैप शूटिंग सीनियर वर्ग में कोटि कलां गांव, पंचायत कोठों के युवा सुशांत ठाकुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सुशांत ने प्रतियोगिता में 25 में से सभी 25 लक्ष्य भेदकर खुद को सबसे आगे साबित किया।

युवा निशानेबाज सुशांत ठाकुर इससे पहले हुए जिला स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक जीत चुके हैं, जिससे उनके प्रतिभा और निरंतर प्रगति का अंदाजा लगाया जा सकता है।

उनकी इस डबल उपलब्धि से पूरे क्षेत्र और जिले में जश्न का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुषांत की मेहनत और लगन आने वाली युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा है।

 

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138