Third Eye Today News

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के सम्मान में लोक भवन में विदाई समारोह

Spread the love

लोक भवन में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के सम्मान में अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा एक गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान लोक भवन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने राज्यपाल को भावभीनी विदाई देते हुए उनके कार्यकाल की सराहना की।समारोह में लोक भवन के कर्मचारियों की ओर से राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला को सम्मानित किया। उन्हें हिमाचल की समृद्ध संस्कृति और परंपरा के प्रतीक के रूप में पारंपरिक हिमाचली टोपी, शॉल तथा स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। इस अवसर पर उपस्थित कर्मचारियों ने राज्यपाल के साथ अपने कार्यकाल के अनुभवों को साझा करते हुए उनके मार्गदर्शन और सहयोग की सराहना की।

सभा को संबोधित करते हुए राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने हिमाचल प्रदेश में बिताए अपने लगभग तीन वर्ष के कार्यकाल को स्नेहपूर्वक याद किया। उन्होंने कहा कि लोक भवन में कार्य करते हुए उन्हें सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का निरंतर सहयोग और समर्थन प्राप्त हुआ, जिसके लिए वह सभी के आभारी हैं। उन्होंने कर्मचारियों की निष्ठा, समर्पण और कर्तव्यपरायणता की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रशासनिक कार्यों को सुचारू रूप से आगे बढ़ाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश के लोगों के सहयोग से उन्हें विभिन्न सामाजिक और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर कार्य करने का अवसर मिला। उन्होंने हिमाचल प्रदेश को एक सुंदर पर्वतीय राज्य बताते हुए कहा कि यहां के लोग मेहनती, सरल और ईमानदार हैं, जो इस प्रदेश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। कार्यक्रम के अंत में लोक भवन के कर्मचारियों ने राज्यपाल और लेडी गवर्नर को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके साथ बिताए समय की सुखद स्मृतियों को याद करते हुए भावभीनी विदाई दी।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक