मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां राजीव भवन में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 138वें स्थापना दिवस
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां राजीव भवन में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 138वें स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार और कांग्रेस पार्टी प्रदेश के लोगों की उम्मीदों और आकांक्षाओं पर खरा उतरने के लिए बेहतर समन्वय और समर्पण भाव के साथ काम करेगी। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी से पिछले 40 वर्षों से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में उन्हें काम करने का अवसर प्रदान करना वास्तव में कांग्रेस पार्टी के हर कार्यकर्ता के लिए सम्मान का विषय है। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार प्रदेश के चहुंमुखी और सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार, राज्य में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान प्रदान करगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के लगभग सभी कांग्रेस विधायकों की कांग्रेस पार्टी से मजबूत पृष्ठभूमि है और लगभग सभी विधायकों ने कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में जमीनी स्तर पर कार्य किया हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच कुछ विषयो पर मतभेद हो सकते हैं, लेकिन उनकी विचारधारा अलग नहीं है।









