Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
मुख्यमंत्री ने स्वर्ण पदक विजेता निषाद की सराहना की | Third Eye Today
Third Eye Today News

मुख्यमंत्री ने स्वर्ण पदक विजेता निषाद की सराहना की

Spread the love

चीन के हांगझोऊ में आयोजित एशियन पैरा गेम्स-2023 में ऊंची कूद के स्वर्ण पदक विजेता निषाद कुमार ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की। मुख्यमंत्री ने प्रतियोगिता में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करने के लिए निषाद कुमार की सराहना की।
श्री सुक्खू ने कहा कि निषाद कुमार सभी विशेषकर प्रदेश के युवाओं के लिए प्ररेणास्रोत हैं। देश व प्रदेश का नाम रौशन करने के लिए निषाद कुमार की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं।
प्रतियोगिता के दौरान निषाद कुमार द्वारा प्रदर्शित लग्न तथा मेहनत युवाओं को सफल बनने की सीख देती है। उन्होंने जिस प्रकार अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से शारीरिक अक्षमता व चुनौतियों का सामना किया है, वह सराहनीय है। मुख्यमंत्री ने निषाद कुमार की प्रतिभा पर भरोसा जताते हुए भविष्य में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में उनकी सफलता की कामना की।
विधायक चिंतपूर्णी सुदर्शन बबलू भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138