Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
मुख्यमंत्री ने किया सशस्त्र कल्याण कोष में उदारतापूर्वक योगदान करने का आग्रह | Third Eye Today
Third Eye Today News

मुख्यमंत्री ने किया सशस्त्र कल्याण कोष में उदारतापूर्वक योगदान करने का आग्रह

Spread the love

सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर आज यहां सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर मदन शील शर्मा ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को सशस्त्र सेना का झंडा लगाया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सशस्त्र कल्याण कोष में अंशदान किया। उन्होंने सभी नागरिकों से सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष में उदारतापूर्वक योगदान देने और सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के दृष्टिगत इस पुनीत कार्य में सहयोग करने का आह्वान किया।


उन्होंने कहा कि हमारे सशस्त्र बलों का एक गौरवशाली इतिहास रहा है। देश सेवा करते हुए सेना, नौसेना और वायु सेना के जवानों द्वारा दिया गया अतुलनीय बलिदान हमारे लिए प्रेरणा स्रोत है।
उप-निदेशक शिमला व किन्नौर सैनिक कल्याण लेफ्टिनेंट कमांडर अतुल चंबियाल भी इस अवसर पर मौजूद थे।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138