Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
महेश्वर सिंह बोले, विक्रमादित्य “पप्पू” नहीं कांग्रेस का “ब्रह्मास्त्र” | Third Eye Today
Third Eye Today News

महेश्वर सिंह बोले, विक्रमादित्य “पप्पू” नहीं कांग्रेस का “ब्रह्मास्त्र”

Spread the love

हिमाचल प्रदेश में चुनावी सरगर्मियां दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। प्रदेश के दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों ने लोकसभा व विधानसभा उप चुनावों को लेकर कमर कस ली है। इसी बीच दोनों राजनीतिक दल एक दूसरे पर अपने तरकश से बयानबाजी के तीर भी छोड़ना प्रारंभ हो गए हैं। कंगना के बयान पर कांग्रेस ने भी पलटवार किया है और विक्रमादित्य सिंह को कांग्रेस का ब्रह्मास्त्र बताया है।

कांग्रेस वॉर रूम के सह अध्यक्ष महेश्वर सिंह ने कहा कि कांग्रेस मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि भाजपा मुद्दाविहीन है। उन्होंने कहा कि अभी कांग्रेस ने दो ही प्रत्याशी मैदान में उतारे है उससे भाजपा के छक्के छूट गए हैं। जब बाकी प्रत्याशी मैदान में उतरेंगे उस समय क्या होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में सरकार गिराने का असफल प्रयास जो किया, उससे भाजपा का असली चेहरा जनता के समक्ष आ गया है।

जिस प्रकार भाजपा व कंगना कांग्रेस के प्रत्याशी को पप्पू की संज्ञा दी रहे हैं उन्हें मालूम नहीं कि विक्रमादित्य सिंह पप्पू नही कांग्रेस का ब्रह्मास्त्र हैं। मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री ने इस ब्रह्मास्त्र को चलाया है। इसका आकलन भाजपा हार के बाद ही करेगी। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी का प्रचार निम्न स्तर का है जहां हुड़दंगियों ने पूर्व मुख्यमंत्री को भी प्रचार के दौरान गिरा दिया। ऐसा लगा कि कार्यकर्ता प्रचार नही हुड़दंगी कर रहे हैं।

वहीं उन्होंने कंगना पर निशाना साधते हुए कहा कि त्रासदी के समय कंगना कहा थी। यहां तक कि भाजपा ने भी आपदा के समय कांग्रेस के संकल्प का विरोध किया। भाजपा ने केवल प्रदेश में अराजकता का माहौल फैलाया है और जनता को मिलने वाली योजनाओं का विरोध किया है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138