महिला से समूहिक दुष्कर्म के आरोप में 7 युवक गिरफ्तार
कांगड़ा: गग्गल पुलिस थाने में वीरवार को एक सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। निकटवर्ती गांव की एक महिला ने 7 युवकों के खिलाफ दुष्कर्म करने की शिकायत दर्ज करवाई है। महिला की शिकायत पर सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकार के अनुसार घटना 19 अगस्त की है। महिला ने शिकायत में बताया है कि उसने एक कार में लिफ्ट ली थी लेकिन कार सवार उसको पहले सलोल के जंगल में लेजाकर दुष्कर्म किया व बाद में मैक्लोडगंज के होटल के कमरे में ले गए जहां सभी आरोपियों ने फिर से उसके साथ दुराचार किया। डीएसपी ने बताया कि महिला की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए गग्गल थाने की पुलिस टीम ने थाना प्रभारी मेहरदीन के नेतृत्व में सातों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जिन्हें शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होनें बताया कि महिला का मेडिकल करवाया जा रहा है। पुलिस का कहना है जल्द ही उस वाहन को भी जब्त कर लिया जाएगा, जिसमें सवार होकर ये लड़के सलोल और मैक्लोडगंज गए थे।


