Third Eye Today News

महिला के पहले से थे दो पति, अब प्रेमी संग हुई फरार

Spread the love

महिला के पहले से थे दो पति, अब प्रेमी संग हुई फरार, मामला दर्ज

आजकल कब क्या हो जाए कोई कुछ नहीं बोल सकता है। ऐसा ही एक प्रेम प्रसंग का मामला महाराष्ट्र के नागपुर से सामने आया है। यहां पुलिस के पास दो अलग-अलग शिकायतों में बताया गया था कि उनकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ भाग गई है। मामले में हैरान कर देने वाली बात ये थी कि दोनों शिकायतें एक ही महिला की आई हुई थी।

जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के नागपुर में स्थित भरोसा प्रकोष्ठ थाने में पहुंचे दो शख्स ने एक जैसी शिकायत की थी। इनमें से एक व्यक्ति ने महिला को अपनी पत्नी बताते हुए उसे ढूंढ कर लाने का प्रार्थना पत्र दिया था। बताया जा रहा है कि जिस शख्स के साथ महिला अब भागी है उसके साथ उसकी दोस्ती फेसबुक से हुई थी। शिकायत लेकर आए दोनों लोगों के पास कानूनी पति होने के अपने दावे का पर्याप्त सबूत भी है।

पुलिस ने बताया कि महिला ने अपने पहले पति के साथ प्रेम विवाह किया था और वे दो बच्चों के माता-पिता हैं। शादी के चार साल बाद, महिला ने दूसरे शख्स से एक मंदिर में शादी कर ली। महिला का पहला पति राजमिस्त्री है। जबकि, दूसरा पति ऑप्टिकल फाइबर लगाने का काम करता है। वहीं, तीसरे के बारे में पुलिस के पास जानकारी नहीं है। फिलहाल, मामले को लेकर पुलिस असमंजस में है।

भरोसा प्रकोष्ठ की प्रभारी वरिष्ठ निरीक्षक सीमा सुर्वे ने कहा कि दूसरा आदमी महिला को अपने जीवन में वापस लाना चाहता है, लेकिन पहले वाला पति बिल्कुल भी तैयार नहीं है। पुलिस फिलहाल तीसरे के बारे में जानकारी पाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने बताया कि जब हमने महिला को फोन किया तो महिला ने कहा कि अब वे अपने तीसरे पति के साथ सुखी है और उसका जीवन भी अच्छा चल रहा है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक