मंडी के मैगल में कार नाले में गिरी, महिला की मौत, दंपती व बच्चा घायल
मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैगल नाले में कार के अनियंत्रित होकर गिरने से एक महिला की मौत हो गई व पांच साल के बच्चे सहित तीन अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जोनल अस्पताल मंडी में भर्ती करवाया गया है।

शव की पहचान द्रुमति देवी पत्नी बसंता राम गांव बुराहली डाकघर घाघणू (बल्ह) के रूप में हुई है। घायल भी बुराहली के रहने वाले हैं और एक ही परिवार से संबंध रखते हैं। ये लोग किसी कार्य से वीरवार को कार में पद्धर गए हुए थे। देर शाम वहां से वापस घर लौट रहे थे। मैगल में पास कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। घायलों की पहचान रणजीत ङ्क्षसह पुत्र बसंता राम, मोनिका पत्नी रणजीत ङ्क्षसह और शिवांश पुत्र रणजीत ङ्क्षसह के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने इसकी पुष्टि की है।