भारत में एक दिन में 3,92,488 नए COVID-19 केस दर्ज, पिछले 24 घंटे में सबसे ज़्यादा 3,689 की मौत

Spread the love

भारत में रविवार यानी 2 मई, 2021 को पिछले एक दिन में 3,92,488 नए COVID-19 केस दर्ज किए गए हैं।  मौत का आंकड़ा आज सबसे ज्यादा ऊंचा है। पिछले 24 घंटे में सबसे ज़्यादा 3,689 मौतें हुई हैं।

भारत में रविवार  2 मई, 2021 को पिछले एक दिन में 3,92,488 नए COVID-19 केस दर्ज किए गए हैं।  मौत का आंकड़ा आज सबसे ज्यादा ऊंचा है. पिछले 24 घंटे में सबसे ज़्यादा 3,689 मौतें हुई हैं।  बता दें कि तीन लाख से ज़्यादा केस आते हुए लगातार 11वां दिन है।  मई महीने का दूसरा दिन है लेकिन देश में अब तक 7,94,481 नए केस आ चुके हैं और मई में अब तक 7,212 मौतें हुई हैं।

अप्रैल में 66,13,641 नए केस आए थे और अप्रैल में 45,862 की मौत हुई थी।  1 मई को देश में 4,01,993 नए मामले सामने आए थे, जोकि अब तक के एक दिन में दर्ज होने वाले सर्वाधिक नए मामले थे।

बता दें कि देश में कोविड संकट के बीच पीएम मोदी एक समीक्षा बैठक कर रहे हैं, जिसमें ऑक्सीजन संकट और ह्यूमन रिसोर्स के पहलु पर चर्चा होने की जानकारी है।  देश में स्वास्थ्य इंफ्रा और स्वास्थ्यकर्मियों पर भयंकर दबाव पड़ा है, ऐसे में उनको ज्यादा से ज्यादा मदद पहुंचाने पर जोर है।

कोविड-19 प्रबंधन के लिए चार कमेटियां गठित

नजर डालते हैं कोरोना के ताजे आंकड़ों पर :

अब तक कुल केस – 1,95,57,457
अब तक कुल मौत – 2,15,542
कुल एक्टिव केस – 33,49,644
पिछले 24 घंटे में ठीक हुए – 3,07,865
अब तक कुल ठीक हुए – 1,59,92,271
पिछले 24 घंटे में वैक्सीन – 18,26,219
अब तक कुल वैक्सीन – 15,68,16,031

 

 

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक