भाजपा विधायक दल की बैठक 16 नवंबर को धर्मशाला में : रणधीर शर्मा
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर करेंगे बैठक की अध्यक्षता
शिमला, 15 नवंबर 2026। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं भाजपा विधायक दल के सचिव रणधीर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार, 16 नवंबर 2026 को प्रातः 11:00 बजे होटल डी पोलो, धर्मशाला में आयोजित की जाएगी।

