भाजपा के बड़े से लेकर छोटे कार्यकर्ता भ्रष्टाचार में संलिप्त- राज कुमार ठाकुर

Spread the love

राजगढ़: प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। बड़े तो बड़े छोटे भाजपा कार्यकर्ता भी आकंठ भ्रष्टाचार में संलिप्त है। आलम यह हे कि सरकारी दफ्तरों के अधिकारीयों पर अपनी दबंगई के चलते उनसे भी उलटे कम करवा रहे है। यह आरोप पच्छाद कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राज कुमार ठाकुर ने लगाते हुए बताया कि प्रदेश के मंत्री, विधायक से लेकर भाजपा का कार्यकर्ता तक भ्रष्टाचार फैला रहा है। सरकारी अधिकारीयों, कर्मचारियों पर अपनी दबंगई झाड कर उनसे नियमो को ताक पर रख कर कार्य करवा रहे है। एसे ही हालात आजकल पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र में देखने को मिल रहे है। यहाँ सरकारी दफ्तरों को भाजपाई ठेकेदारों ने कब्जा ही लिया है। यह ठेकेदार इन अधिकारीयों पर सरकार की धोंस जमा कर ठेके लिए जा रहे है और धडाधड इन विभागों में भ्रष्टाचार फ़ैल रहा है।

उन्होनें कहा कि पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र में हालत इतने बदतर है कि सरकारी अफसर खुद तो परेशान है।  साथ ही अधिनस्त कर्मचारियों को भी प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है। राजकुमार ठाकुर ने कहा की इन दिनों यहाँ एक विभाग में ठेकेदार के गलत कार्य को न करने के चलते अधिनस्त कर्मचारी को कोपभाजन का शिकार होना पड़ा है। उसे न केवल बिना तबादले का शिकार होना पढ़ा बल्कि अपने पद क अनुरूप कार्य न देकर छोटे पद का कार्य दिया जा रहा है।  यह एक उदाहरण नही है कई मामले सामने आ रहे है जिसमे भाजपा नेताओं द्वरा अपने पद का दुरूपयोग कर अधिकारी,कर्मचारियों को प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कहा की यहाँ तो कुछ अधिकारी,कर्मचारी ही खुद भाजपा के कार्यकर्ताओं की भांति कार्य कर  रहे है। जिससे एसा महसूस हो रहा है की भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ कुछ अधिकारी भी खूब चांदी कूट रहे है। और स्वयं ही भ्रष्टाचार फ़ैलाने में इन ठेकेदारों के साथ मिले हुए है। उन्होंने कहा की भाजपा के पूर्व अध्यक्ष को पीपीई किट घोटाले में क्यूँ त्याग पत्र देना पढ़ा था जबकि वह कोई मंत्री नही थे। उनका त्याग पत्र खुद ही प्रमाण है की भाजपा  प्रदेश में आकंठ भ्रष्टाचार में लिप्त है। प्रदेश  की एक मंत्री को जल्द सरकार से हटाये जाने की चर्चाएँ चरम पर है। यही हाल निचले स्तर पर है। हर एक भाजपा नेता और कार्यकर्ता ठेकेदार बने हुए हे और धडल्ले से सरकारी विभागों को निचोड़ने में मशगुल है। राजकुमार ठाकुर ने कहा की जल्द कांग्रेस इस भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करेगी और जनता के समक्ष सच्चाई ले कर आयेगी। राजकुमार ठाकुर ने इशारो ही इशारो में इन आधिकारियो को चेतावनी दी है की यदि समय रहते अपने से छोटे कर्मचारियों को प्रताड़ित करना बंद नहीं किया तो कुछ समय बाद वह इन बड़े आधिकारियो के कारनामे जनता के सामने लायंगे।

आइए बच्चन प्ले स्कूल द्वारा आयोजित सबसे रोमांचकारी ऑनलाइन प्रतियोगिता में भाग लें

Anju

We’ve built a community of people enthused by positive news, eager to participate with each other, and dedicated to the enrichment and inspiration of all. We are creating a shift in the public’s paradigm of what news should be.