बागवानों को नौणी विवि ने 10 दिनों में एक लाख पौधे की बिक्री
हिमाचल के बागवानों को नौणी विवि ने 10 दिनों में बांटे एक लाख पौधे, जिसमे सेब की नई किस्मे भी जिला में स्थित डॉ यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी द्वारा फलों के पौधों की वार्षिक बिक्री में पिछले 10 दिनों में 1 लाख से अधिक पौधों की बिक्री हुई है।
जिसमें 1900 बागवानों ने पौधे खरीदे हैं। इस वर्ष विश्वविद्यालय ने उन सभी किसानों को पौधे उपलब्ध करवाए हैं जिन्होंने विश्वविद्यालय के ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण कर पौधों की बुकिंग की थी। विश्वविद्यालय के बीज एवं रोपण सामग्री प्रकोष्ठ ने जनवरी से शेष रोपण सामग्री की बिक्री सभी के लिए खोलने का निर्णय लिया है। कल से कोई भी इच्छुक किसान अब विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर में स्थित नर्सरी और कंडाघाट में कृषि विज्ञान केंद्र सोलन से पौधे खरीद सकते है।