Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
बद्दी के तहत झाड़माजरी के अलम्बिक चौक के समीप नाले में मिला युवक का शव | Third Eye Today
Third Eye Today News

बद्दी के तहत झाड़माजरी के अलम्बिक चौक के समीप नाले में मिला युवक का शव

Spread the love

पिता ने की मृतक युवक के शव की शिनाख्त, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत झाड़माजरी के अलम्बिक चौक के समीप पानी की निकासी के नाले में युवक का शव बरामद हुआ। राहगीरों ने नाले में युवक का शव गिरे होने की सूचना बरोटीवाला पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बरोटीवाला पुलिस की टीम मौके पहुंची और नाले से युवक के शव को बाहर निकाला गया।
युवक के हवाले से कुछ पैसे और जेब में एक पर्ची मिली जिस पर दो मोबाइल नम्बर लिखे थे। प्लम्बर के मोबाइल नम्बर पर फोन करने पर पता चला के युवक गुप्ता प्रॉपर्टी न्यू टाऊन का रहने वाला है। जिसके बाद प्लम्बर ने मृतक युवक के पिता को सूचित किया।
नाली से पुलिस टीम ने मोबाइल भी ढूंढा जो पानी में गिरने के कारण बंद पड़ा था।

मृतक युवक की पहचान आशीष वासुदेव पुत्र राजेन्द्र वासुदेव निवासी गुप्ता प्रॉपर्टी हाउस नम्बर 5/6 ब्लॉक-डी न्यू टाऊन के रूप में हुई। युवक एक निजी उद्योग में काम करता था और अपने पिता के साथ न्यू टाऊन में रहता था। सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर मृतक युवक के पिता ने शव की शिनाख्त की।

पिता ने बताया के बीते कल युवक अपनी सैलरी लेने उधोग में गया था और रात को वापिस नहीं आया और वीरवार सुबह उसका शव नाले में गिरे होने की सूचना मिली।
बरोटीवाला पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ अस्पताल भेज दिया। युवक के शरीर पर चोट के कोई ऐसे निशान नहीं मिले जिससे हत्या की आशंका हो। नाली में गिरने के चलते युवक के नाक पर घाव के निशान थे।

डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने बताया के पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ अस्पताल भेज दिया हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा। बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके ब्यान कलमबद्ध करके आगामी करवाई शुरू कर दी है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138