Third Eye Today News

प्रो. प्रेम कुमार धूमल का नेतृत्व सादगी, पारदर्शिता और जनसेवा का आदर्श” : संजय टंडन

Spread the love

भाजपा प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय प्रो. प्रेम कुमार धूमल से उनके निवास पर आत्मीय भेंट की। इस अवसर पर टंडन ने कहा कि प्रो. धूमल का सार्वजनिक जीवन सादगी, पारदर्शिता और जनसेवा के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है। हिमाचल प्रदेश के विकास, संगठन सुदृढ़ीकरण और राष्ट्रहित के मुद्दों पर उनका दृष्टिकोण सदैव स्पष्ट, दूरदर्शी और प्रेरणादायी रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे वरिष्ठ नेतृत्व का सान्निध्य हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
संजय टंडन ने संघीय बजट 2026-27 का उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने पूर्वोत्तर राज्यों — अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, असम, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा — में मंदिरों और मठों के संरक्षण, तीर्थ केंद्रों के निर्माण तथा आवागमन और अन्य सुविधाओं के विकास का प्रस्ताव रखा है। उन्होंने कहा कि भारत पहली बार ‘ग्लोबल बिग कैट समिट’ की मेजबानी करेगा, जिसमें 95 देशों के नेता और मंत्री भाग लेंगे। यह आयोजन पर्यावरण-अनुकूल पर्यटन के क्षेत्र में भारत की वैश्विक नेतृत्व क्षमता को और सुदृढ़ करेगा।
उन्होंने बताया कि पूर्वोदय राज्यों में पाँच बड़े पर्यटन केंद्र विकसित किए जाएंगे और आवागमन के लिए 4000 ई-बसें चलाई जाएंगी। साथ ही भारत को चिकित्सा पर्यटन के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए पाँच क्षेत्रीय चिकित्सा केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव है। लोथल, धोलावीरा, राखीगढ़ी, आदिचनल्लूर, सारनाथ, हस्तिनापुर और लेह पैलेस सहित 15 पुरातात्विक स्थलों को जीवंत एवं अनुभवात्मक सांस्कृतिक स्थलों के रूप में विकसित किया जाएगा।
टंडन ने कहा कि हिमाचल प्रदेश स्वयं एक प्रमुख पर्यटन स्थल है और केंद्र सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर अनेक योजनाएँ बनाई हैं। यदि हिमाचल प्रदेश सरकार केंद्र के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करे तो प्रदेश पर्यटन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयाँ छू सकता है। उन्होंने कहा, “जहाँ चाह वहाँ राह” — यदि नीति और नीयत दोनों स्पष्ट हों तो हिमाचल को पर्यटन और सांस्कृतिक विकास के क्षेत्र में आसमान छूने से कोई नहीं रोक सकता।
अंत में संजय टंडन ने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र और राज्य के समन्वित प्रयासों से हिमाचल प्रदेश न केवल देश बल्कि वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर और अधिक सशक्त पहचान

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक