प्रदेश में सुक्खू सरकार से नहीं मिला सुख, 9 महीनों में एक भी गारंटी नहीं हुई पूरी : महेंद्र धर्माणी

Spread the love

 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रियंका गांधी विधानसभा चुनाव में दी गई 10 गारंटियों की बात न करके केवल राजनीतिक बयान बाजी करके प्रदेश की जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान प्रियंका गांधी ने चुनावी रैलियां में प्रदेश की जनता को 10 गारंटियों के बारे में झूठे वादे करके प्रदेश में कांग्रेस की सरकार तो बनवा दी, लेकिन अब 9 माह के बाद एक भी गारंटी को पूरा नहीं किया जा सका।

      महेंद्र धर्माणी ने कहा कि आपदा आने के दो माह के बाद प्रियंका गांधी को हिमाचल की याद आई है। उसमें भी वह विशुद्ध राजनीतिक बयानबाजी करके झूठ के आंकड़े देकर प्रदेश की भोली-भाली जनता को गुमराह कर रही है। भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा लगभग 1000 करोड़ की मदद के बावजूद भी प्रदेश सरकार आपदा प्रभावित लोगों तक सहायता राशि पहुंचाने में असफल रही है।आपदा से प्रभावित प्रदेश के हजारों लोग अभी भी शिवरों में रह रहे हैं। उनके भोजन व आवास की स्थाई व्यवस्था करने में प्रशासन पूरी तरह फेल है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज प्रदेश की सड़कों की हालत खराब है और यातायात सुचारू रूप से बहाल नहीं हो पा रहा है।महेंद्र धर्मानी ने आरोप लगाते हुए कहा कि आज सरकार के मंत्री व विधायक प्रदेश के विकास में रुचि न लेकर दूसरे के विरुद्ध बयान बाजी से अपने राजनीतिक स्वार्थ पूरा करने में व्यस्त हैं जिससे प्रदेश का विकास अवरुद्ध हो गया है। उन्होंने प्रियंका गांधी से आग्रह किया है कि वह आपदा के समय में दलगत राजनीति छोड़कर प्रदेश की सुक्खू सरकार से जनता को दी गई 10 गारंटियों को पूरा करवाए।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक