पांवटा साहिब में HR71E-8466 बाइक सवार से मिली 12.8 ग्राम हेरोइन
पुलिस को एक बाइक सवार से 12.8 ग्राम हेरोइन बरामद करने में सफलता मिली है। बाइक सवार (HR71E-8466) यमुनानगर की तरफ से बहराल आ रहा था। रुकने का इशारा करने पर भागने की कोशिश करने लगा। मुख्य आरक्षी जगमोहन सिंह मोटर साइकिल के आगे खड़ा हो गया।

आरोपी ने अपनी पहचान माजरा के मेलियो के रहने वाले मुंतजीर बताई। तलाशी लेने के दौरान 32 वर्षीय आरोपी के कब्जे से 12.8 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। सूचना मिलते ही डीएसपी वीर बहादुर भी मौके पर पहुंचे।

डीएसपी के मुताबिक आरोपी ने छोटी प्लास्टिक की थैली में नशीला पदार्थ छिपा रखा था। उन्होंने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

