पहले 1 तारीख को मिल जाती थी; 15 हजार कर्मचारियों को नहीं मिली सैलरी
हिमाचल की सुक्खू सरकार आर्थिक मोर्चे पर डगमगाने लगी है। आर्थिक बदहाली की वजह से प्रदेश के 15 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को मई महीने की सैलरी नहीं मिल पाई। आमतौर पर अधिकांश विभागों, बोर्ड व निगमों में सैलरी पहली तारीख को मिल जाती है। मगर, हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) सहित वन निगम, श्रम एवं रोजगार, मेडिकल कालेज और जल शक्ति विभाग के कुछेक आउटसोर्स कर्मचारियों को 13 जून को भी सैलरी नहीं दी गई। इससे कर्मचारी परेशान है।

