Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
नशा कारोबार में हाई प्रोफाइल लोगों की संलिप्ता पर एक्शन ले मुख्यमंत्री, महिलाओं ने पत्र लिखकर लगाई गुहार   | Third Eye Today
State

नशा कारोबार में हाई प्रोफाइल लोगों की संलिप्ता पर एक्शन ले मुख्यमंत्री, महिलाओं ने पत्र लिखकर लगाई गुहार  

Spread the love
नशा कारोबार में हाई प्रोफाइल लोगों की संलिप्ता पर एक्शन ले मुख्यमंत्री, महिलाओं ने पत्र लिखकर लगाई गुहार  
नशा कारोबार में हाई प्रोफाइल लोगों की संलिप्ता पर एक्शन ले मुख्यमंत्री, महिलाओं ने पत्र लिखकर लगाई गुहार

कांगड़ा।

हिमाचल में युवावर्ग के नशे की चपेट में आने के मामले में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वहीं हाई प्रोफाइल लोगों के बच्चों द्वारा नशे के कारोबार को बढ़ावा देने की घटनाओं ने महिलाओं को चिंता में डाल दिया है। महिलाओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को पत्र लिखकर यह गुहार लगाई है कि मौत का व्यापार करने वाले लोगों को सलाखों के पीछे धकेला जाए। इन महिला जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में यह भी कहा है कि नशे के कारोबार में भाजपा नेताओं के करीबियों का शामिल होना और भी चिंताजनक है लिहाजा इससे समाज में गलत संदेश जा रहा है और सरकार की छवि को भी बट्टा लग रहा है। इन महिला जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है कि देश के भविष्य को इस तरह बर्बाद होने से बचाया जाए और हाई प्रोफाइल लोगों के इस मामले में संलिप्त होने को गंभीरता से लिया जाए। मुख्यमंत्री को लिखे इस पत्र में सुजानपुर ब्लॉक की चेयरमैन सपना कुमारी, पूर्व चेयरमेन अनु कुमारी, जिला परिषद सदस्य गौरा देवी, सुजानपुर ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बीना धीमान, टोनी देवी ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष तृप्ता शर्मा सहित कई महिला मंडलों की प्रधानों ने अपने हस्ताक्षर किए हैं।

Third Eye Today

We’ve built a community of people enthused by positive news, eager to participate with each other, and dedicated to the enrichment and inspiration of all. We are creating a shift in the public’s paradigm of what news should be.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138