पहले भाजपा छोड़ी थी, अब कांग्रेस को बाय-बाय, BJP के संपर्क में पूर्व सांसद सुरेश चंदेल

Spread the love

    

बिलासपुर जिला के तीन बार रहे सांसद सुरेश चंदेल ने अपना त्यागपत्र कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को भेज दिया है। आपको बताते चलें कि सुरेश चंदेल भाजपा के टिकट पर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से तीन बार सांसद रहे हैं और बाद में उनको एक स्टिंग ऑपरेशन की कार्रवाई पर उनकी सदस्यता निरस्त कर दी गई थी।

    

अप्रैल 2019 में उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया और आज फिर कांग्रेस छोड़ दी। उन्होंने कहा है कि वे कांग्रेस की कार्यकारिणी से खुश नहीं है इसलिए वे इस्तीफा दे रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की मौजूदगी में भाजपा में फिर शामिल होने जा रहे है।

    

 

 

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक