पंजाब में ड्यूटी के दौरान मृत्यु पर पुलिस जवानों के परिजनों को 1 करोड़

Spread the love

पंजाब सरकार का फैसला: ड्यूटी के दौरान मृत्यु होने पर पुलिस जवानों के परिजनों  को मिलेगी एक करोड़ एक्सग्रेशिया राशि

हिमाचल के पड़ोसी राज्य पंजाब में एक नेता ने पुलिस कर्मियों को लेकर अनाप-शनाप टिप्पणी  की थी। इसका जवाब चुनाव प्रचार में डटे भगवंत मान ने पुलिस कर्मियों की कर्त्तव्यपरायणता  को लेकर दिया था। ये वीडियो भी खासा चर्चा में आया था।

अब पंजाब सरकार चर्चा में है, क्योंकि डयूटी के दौरान मृत्यु होने पर पुलिस जवानों के परिजनों को एक करोड़ एक्सग्रेशिया राशि प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। इस खबर से जुड़ी कतरनें हिमाचल के पुलिस कर्मी भी सोशल मीडिया में शेयर कर रहे हैं।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ये घोषणा करते हुए ये भी ऐलान किया है कि पुलिस कर्मियों के कामकाज में कोई दखलअंदाजी नहीं दी जाएगी।

गौरतलब है कि हिमाचल सरकार ने बुधवार को ही पुलिस कर्मियों के पे बैंड से जुड़ी अधिसूचना को जारी किया है। एक तर्क ये भी दिया जाता है कि डयूटी के दौरान अधिकतर पुलिस कर्मी कॉन्ट्रैक्ट अवधि में भी होते हैं, लिहाजा डयूटी पर ऐसे कर्मचारियों के परिवारों को वित्तीय लाभ नहीं मिलता। कोविड संकट के दौरान हिमाचल में पुलिस व होमगार्ड जवानों ने प्राणों का बलिदान भी दिया था।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक