
हालांकि, अनुराग ठाकुर सिंथेटिक एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान का शिलान्यास करने पहुंचे थे। मगर राजनीतिक नजरिए से सिरमौर भाजपा की समीकरणों को बिगाड़ गया है। अनुराग ठाकुर के कालाअंब से हिमाचल में प्रवेश करते ही जहां स्थानीय विधायक डॉ. राजीव बिंदल दल बल के साथ स्वागत में खड़े थे तो वही दूसरा धडा पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल गुट भी अपने दल बल के साथ स्वागत में खड़ा था।

