नाहन में बुजुर्ग दंपत्ति ने दिया एक लाख का अंशदान
नाहन में बुजुर्ग दंपत्ति ने दिया एक लाख का अंशदान, ताकि कोविड रोगियों को मिले इम्दौद शहर के बुजुर्ग दंपति एसके शर्मा व इंद्रायशर्मा ने आस्या पैलफेयर सोसायटी को एक लाख रुपए की राशि भेंट की है। ये राशि दंपति को उनके बेटे विनीत शर्मा ने मुहैया करवाई। आस्था वैलफेयर सोसायटी ने हाल ही में कोविड रोगियों की सहायता के मकसद से साथी हेल्पलाइन की शुरुआत की है। बता दे दंपत्ति का पहले भी सोसायटी में काफी योगदान रहा है। चैक भेंट करने के दौरान आस्या स्कूल की प्राचार्य रुचि कोटिया. भौतिक चिकित्सक डॉ. मनिकुत्तल घोष, सोसायटी के मुख्य समन्वयक आशुतोष गुसा य सदस्य सुनील गौड़ के अलावा साथी हेल्पलाइन की टीम मौजूद रही।


