Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
धामी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कैबिनेट मंत्री का मोबाइल चोरी | Third Eye Today
Third Eye Today News

धामी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कैबिनेट मंत्री का मोबाइल चोरी

Spread the love

धामी सरकार

उत्तराखंड की धामी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह ऐतिहासिक रहा। इस बार धामी मंत्रिमंडल में पुराने चेहरों पर विश्वास दिखने को मिला तो इसमें नए और युवा चेहरों को जगह मिली है, जिनमें सितारगंज विधायक सौरभ बहुगुणा भी शामिल हैं। आज सौरभ बहुगुणा ने मंत्री पद की शपथ ली, लेकिन मंत्री बनते ही उनके साथ एक घटना घट गयी। दरअसल जिस वक्त सौरभ बहुगुणा शपथ ले रहे थे, उसी वक्त उनका मोबाइल फोन कहीं खो गया।

उनका फोन शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कहीं गिर गया, जिसके बारे में उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है। फेसबुक पर एक पोस्ट साझा करते हुए उन्होंने बताया कि परेड ग्राउंड में हुए शपथ ग्रहण समारोह में उनका मोबाइल कहीं खो गया। यही नहीं शपथ ग्रहण समारोह स्थल पर आये कई लोगो के मोबाइल गायब होने की खबर सामने आ रही है। ऐसे में यह सोचने वाली बात है की इन बड़े कार्यक्रम के दौरान मोबाइल चोरी की घटना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है।

 

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138