Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
दो परिवारों में खूनी झड़प, एक की बाजू कट कर हुई अलग | Third Eye Today
Third Eye Today News

दो परिवारों में खूनी झड़प, एक की बाजू कट कर हुई अलग

Spread the love

जिला सिरमौर के पुलिस थाना शिलाई के तहत ग्राम पंचायत कांडो भटनोल के भटनोल गांव में जमीनी विवाद के चलते दो परिवारों के बीच खूनी झड़प हो गई।

झड़प के बीच एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति पर दराट से हमला कर दिया। हमले में एक व्यक्ति की बाजू कटकर अलग हो गई।

प्राप्त जानकारी के अुनसार शिलाई विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कांडो भटनोल में दो परिवारों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई।  मामला सोमवार देर शाम का है।

इस दौरान विवाद इतना अधिक बढ़ गया कि वीरेंद्र सिंह पुत्र मोहर सिंह नाम के व्यक्ति ने तेजधार हथियार से दूसरे पक्ष के नारायण सिंह के गले पर हमला कर दिया। नारायण सिंह ने बचने की कोशिश की, तो तेजधार हथियार उसकी बाजू पर लग गया।

हमले में नारायण सिंह की बाजू कट कर अलग हो गई। नारायण सिंह को घायल अवस्था में शिलाई अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल नारायण सिंह को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

जहां उसका ईलाज चल रहा है। आरोपी वीरेंद्र सिंह अभी फरार है। मंगलवार को भी पुलिस उसकी तलाश में जुटी रही।

उधर, डीएसपी पांवटा साहिब रमाकांत ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शिलाई पुलिस थाना में मामला दर्ज किया जा चुका है। जबकि आरोपी की तलाश की जा रही है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138