Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
दाड़लाघाट में डेढ़ किलो चरस बरामद, तस्कर गिरफ्तार | Third Eye Today
Third Eye Today News

दाड़लाघाट में डेढ़ किलो चरस बरामद, तस्कर गिरफ्तार

Spread the love

पूलिस थाना दाड़लाघाट की टीम ने एक व्यक्ति को 1.5 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। व्यक्ति की पहचान बलबीर सिंह बल्लू पुत्र तुलसी राम निवासी गांव छामला, नवगांव, तहसील अर्की जिला सोलन उम्र 34 वर्ष के रूप में हुई है। नशा तस्करी में प्रयुक्त गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया गया है। वहीं आरोपी के पहले के आपराधिक रिकार्ड की पड़ताल की जा रही है। सोलन पुलिस द्वारा जिला में नशा तस्करों, विशेष तौर पर चरस, चिट्टा और अन्य नशीले पदार्थों तस्करी करने वालों पर लगातार कड़ी नजर रखी जा रही है। गत शुक्रवार को पुलिस थाना दाड़लाघाट की एक टीम जो गश्त पर रवाना थी, को सूचना मिली कि बलबीर सिंह नाम का एक व्यक्ति अपनी गाड़ी में चरस लेकर भराड़ीघाट से दाड़लाघाट की तरफ आ रहा है।

इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त कार को गांव छामला के पास रोका गया, तो तलाशी के दौरान डेढ़ किलोग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस थाना दाड़लाघाट में मामला दर्ज कर कार्रवाई जारी है। एसपी सोलन गोरव सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जांच की जा रही है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138