Third Eye Today News

तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू होते ही सुक्खू-जयराम में नोकझोंक, जानें पूरा मामला

Spread the love

विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन जहां सदन के बाहर सत्तापक्ष व विपक्ष ने एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं सदन के भीतर भी गतिरोध जारी रहा। सदन में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर आमने-सामने हो गए।हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन की बैठक 11:00 बजे शुरू हुई तो मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर आमने-सामने हो गए। विपक्ष की ओर से भ्रष्टाचार के मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा को प्रश्नकाल के बाद जारी रखने का सुझाव दिया गया। प्रश्नकाल को शुरू करने को कहा गया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि पूर्व में भी ऐसा किया जा चुका है। पहले स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा को प्रश्नकाल के बाद करवाया जा चुका है। इस पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि अगर विपक्ष काम रोको प्रस्ताव वापस ले सकता है तो प्रश्नकाल करवा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि केवल सुर्खियों में रहने के लिए ही चर्चा नहीं लाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ दस्तावेज हों तो उन्हें सभापटल पर रखा जाए।

तथ्य होंगे तो कार्रवाई करने को तैयार: सीएम
केवल राजनीतिक स्कोर सेट करने के लिए चर्चा लानी है तो लाएं पर कम से कम तथ्य तो सामने लाएं। कोई भी कागज लाया जाएगा तो वह उस पर कार्रवाई करने को तैयार हैं। इस पर जयराम ठाकुर ने कहा कि जब काम रोको प्रस्ताव लाया तो चर्चा हुई है। भाजपा विपक्ष की भूमिका में है। लोकतंत्र में इसका बात करने का अधिकार है। विपक्ष ने क्या बोलना है, यह सरकार तय नहीं कर सकती है। इसके बाद मुख्यमंत्री सुक्खू ने एक शेर पढ़ा, ‘सच्चाई छिप नहीं सकती बनावट के उसूलों से, खुशबू आ नहीं सकती कागज के फूलों से।’ आगे कहा कि पहले यह लोग काम रोको प्रस्ताव लाते हैं, फिर प्रश्नकाल चलाने को कहते हैं। इसके बाद राज्य विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा शुरू करने को कहा।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक