जो भाजपा में थे अभी तक थे ज़ीरो आज बन गए हीरो

Spread the love
जो भाजपा में थे अभी तक थे ज़ीरो आज बन गए हीरो
जो भाजपा में थे अभी तक थे ज़ीरो आज बन गए हीरो

सोलन में आज हिमाचल भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का दौरा कुछ लोगों को संजीवनी दे गया। जो नेता व कार्यकर्ता कभी पार्टी के हाशिए में थे वो आज स्वागत करने में पहली कतार में नजर आए।

जब डॉ राजीव बिंदल विधानसभा अध्यक्ष से त्यागपत्र देने के बाद पार्टी अध्यक्ष बने थे तो ये पार्टी का वो धड़ा है जो राजनीतिक अज्ञातवास में चला गया था और सही समय में वहां से वापिस आने का इंतजार करने लगा था। इस धडे का हमेशा ही बिंदल से 36 का आंकड़ा रहा जो जगजाहिर है।  

बिंदल के अध्यक्ष पद से हटने व सुरेश कश्यप के अध्यक्ष बनने के बाद मानो इनका अज्ञातवास खत्म हो गया और ये सभी लोग कंदराओं से बाहर निकलकर आ गए। सुरेश कश्यप के अध्यक्ष बनते ही इन लोगों को मानो जैसे कोई संजीवनी बूटी हाथ लग गई और एक बार फिर से ये लोग सोलन राजीनीति की फ्रंट लाइन में आने को तैयार हो गए। शह और मात का खेल हमेशा ही डॉ बिंदल और इस धडे में चला रहता है। जिसका दाव लगता है वो दूसरे को पठखनी देने में कोई कसर नहीं छोड़ता है।

अभी तो सुरेश कश्यप के लिए भी किसी भी धडे को बाईपास करना मुश्किल होगा। पर सोलन में हालात ऐसे है कि अगर एक गुट साथ आया तो दूसरा हाथ से छटक जाता है । ऐसे में सबका साथ सबका विकास के नारे में कश्यप कितना कामयाब होते है फिलहाल अभी ये बोलना मुश्किल है।

आज हम बात कर रहे है कभी सोलन की राजनीति में अपना ढंका बजाने वाले मोहिंदर नाथ सोफ्त की। जो कभी हिमाचल सरकार में परिवहन मंत्री हुआ करते थे। लेकिन राजनीति ने ऐसी करवट ली सोफ्त हाशिए पर चले गए और सोलन की राजनीति में राजीव बिंदल का ढंका बजने लगा। सन 1995 में नगर परिषद के चैयरमैन, 2000 से अब तक विधायक, 2007 से 2012 तक स्वास्थय मंत्री, 2018 से 2020 तक विधानसभा अध्यक्ष और 18 जनवरी 2020 को पार्टी अध्यक्ष बनकर बिंदल ने पूरे हिमाचल में अपनी राजनीतिक ताकत का जलवा मनाने के लिए हर किसी को मजबूर कर दिया।

उनका राजनीतिक कैरियर कभी अर्श पर तो कभी फर्श पर रहा। वो जितना आगे बढ़ते उनके विरोधी उतना ही बेकफुट पर चले जाते और जितना वो पीछे हटते वो उतने ही वो आगे बढ़ते।

अब समय ने एक बार फिर से करवट ली और जो कभी भाजपा की राजनीति के हाशिए में चल रहे थे आज वो बिंदल के बेकफुट पर आने के बाद एक बार फिर से सक्रिय होते हुए पहली कतार में नजर आए।

जैसे ही आज सोलन के रेस्ट हाउस में भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप और नए बने मंत्री सुखराम चौधरी ने प्रवेश किया तो सबसे आगे बिंदल समर्थक उनका स्वागत करने के लिए आगे आए और कुछ ही कदमों की दूरी के बाद मोहिंदर नाथ सोफ्त और उनके समर्थकों ने दोनों नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों नेताओं ने भी उनका अभिवादन स्वीकार किया और उनका कुशलक्षेम पूछा। ऐसे में जहां बिंदल समर्थकों के चेहरे पर मायूसी साफ झलक रही थी वहीं दूसरे धडे का उत्साह देखते ही बनता था।

आज थर्ड आई के पूछे प्रश्न में सुरेश कश्यप ने भी डॉ बिंदल की बनाई टीम की सराहना की है। ऐसे में दूसरा धड़ा अपनी बिसात बिछाने में कहां तक कामयाब होगा ये तो आने वाला समय ही बताएगा लेकिन सोलन भाजपा की राजनीति में आजकल सब कुछ ठीक चल रहा है ये कहना भी ठीक नहीं होगा। अब भाजपा की जमीन की लड़ाई संगठन तक भी पहुंच जाए तो कोई हैरानी नहीं होगी।     

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक