जिला बिलासपुर में खेल खेल में स्वच्छता का पाठ अभियान पर हुई वर्चुअल समीक्षा बैठक
बिलासपुर जिला में खेल खेल में स्वच्छता का पाठ कार्यक्रम का उद्देश्य ठोस कचरा प्रबंधन को सभी स्कूली बच्चों के व्यवहार में शामिल करना है जिससे विद्यार्थियों में बचपन से ही ठोस कचरा प्रबंधन के महत्व की समझ बढे और विद्यार्थी इसे अपने जीवन अपनाएं। यह बात उपायुक्त बिलासपुर पंकज राय ने आज बचत भवन में शिक्षा विभाग द्वारा वर्चुअल माध्यम से शिक्षा ब्लॉक घुमारवीं 1, घुमारवीं 2 और सदर बिलासपुर के सभी स्कूलों के अध्यापकों और छात्र-छात्राओं सेइस कार्यक्रम की समीक्षा बैठक करते हुए कहे। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि ठोस कचरा प्रबंधन में बेहतर काम करने वाले सभी ब्लॉकों के तीन शीर्षक स्कूलों को 26 जनवरी व 15 अगस्त के दिन नवाजा जाएगा और उपायुक्त स्वयं इन सभी स्कूलों का निरीक्षण भी करेंगे। उन्होंने सभी स्कूल प्रबंधन को ठोस व तरल कचरे को अलग अलग करने और कचरे का निष्पादन के सभी विधियों के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराने के निर्देश दिए।








