Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
जामिया के बाहर एक बार फिर फायरिंग | Third Eye Today
Third Eye Today News

जामिया के बाहर एक बार फिर फायरिंग

Spread the love

जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के बाहर रविवार देर रात अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर दी। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। यहीं कुछ दूरी पर नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा है। स्कूटी से आए हमलावरों ने यूनिवर्सिटी के गेट नंबर-5 के पास गोली चलाई। पुलिस ने चश्मदीदों के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज की। इससे पहले जामिया और शाहीन बाग इलाके में लगातार फायरिंग की घटनाएं सामने आने पर चुनाव आयोग ने रविवार रात डीसीपी साउथ-ईस्ट चिन्मय बिस्वाल का ट्रांसफर कर दिया। इससे पहले 30 जनवरी को एक बंदूकधारी हमलावर ने जामिया इलाके में सीएए के खिलाफ मार्च निकाल रहे लोगों पर फायरिंग की थी। इसके बाद 1 फरवरी को शाहीन बाग इलाके में एक लड़के ने हवा में दो राउंड फायरिंग की थी। पिछले चार दिनों में प्रदर्शन स्थलों के पास गोलीबारी की यह तीसरी घटना है।

Third Eye Today

We’ve built a community of people enthused by positive news, eager to participate with each other, and dedicated to the enrichment and inspiration of all. We are creating a shift in the public’s paradigm of what news should be.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138