चायल में युवा मोर्चा सोलन मंडल ने लिया स्वामी विवेकानंद के दिए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प
चायल में युवा मोर्चा सोलन मंडल द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर पुष्प अर्पित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा सोलन मंडल सचिव पंकज ठाकुर ने की। उन्होने कहा कि स्वामी विवेकानंद के दिए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया और उनके विचारों को याद रखा है। जैसे “उठो ,जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए तो इस तरह की सोच को युवाओं में डालने का प्रयास किया।
इस कार्यक्रम मे युवा मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य रिंकज गुप्ता और भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष योगेंद्र वर्मा जी और पूर्व जिला परिषद सदस्य धर्म सिंह, विपिन कंवर, अरुण, रजनीश, राजेश, मदन, रमेश और काफी युवा शामिल हुए। सभी ने युवाओं के प्रेरणा सोच स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर उनको नमन किया और उनके विचारों को साझा किया।