Third Eye Today News

घुमारवीं बस स्टैंड पर दर्दनाक हादसा, इलेक्ट्रिक बस के पिछले टायर के नीचे आने से युवक की मौ…त

Spread the love

बिलासपुर के घुमारवीं बस स्टैंड पर बुधवार को दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई। जंगलबेरी से शिमला जा रही इलेक्ट्रिक बस के पिछले टायर की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।घुमारवीं बस स्टैंड से बाहर निकल रही इलेक्ट्रिक बस की चपेट में आने से बुधवार को एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक बस के पिछले टायर के नीचे आ गया। हादसा बस स्टैंड के समीप एक गारमेंट्स की दुकान के पास हुआ। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।जंगलबेरी से शिमला जा रही थी इलेक्ट्रिक बस
जानकारी के अनुसार, बुधवार को जंगलबेरी से शिमला रूट पर चलने वाली इलेक्ट्रिक बस घुमारवीं बस स्टैंड से रवाना हो रही थी। इसी दौरान बस जैसे ही स्टैंड से बाहर निकलने लगी, एक युवक उसके पिछले टायर की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दियापुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच
हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस थाना घुमारवीं की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस मृतक की पहचान करने के प्रयास कर रही है। इसके साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि युवक बस की चपेट में किन परिस्थितियों में आया। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस की जांच के बाद ही घटना से जुड़ी अन्य जानकारियां स्पष्ट हो सकेंगी।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक