Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
गांव में एचआरटीसी बस पहुंची तो खुशी से झूम उठे लोग, ऐसे किया स्वागत   | Third Eye Today
State

गांव में एचआरटीसी बस पहुंची तो खुशी से झूम उठे लोग, ऐसे किया स्वागत  

Spread the love

कोरोना महामारी के बाद जिला सोलन में पहला जनमंच कार्यक्रम कंडाघाट ब्लॉक के तहत ममलीग में हुआ। जिसकी अध्यक्षता शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने की। इस जनमंच कार्यक्रम में शारडाघाट की जनता ने मंत्री के समक्ष शिमला से बंगमार वाया सतडोल, कुम्हाली शारडाघाट में एचआरटीसी बस चलवाए जाने की मांग रखी। जिस पर सुरेश भारद्वाज ने आरएम सोलन को तुरंत इस रूट पर बस चलाने का आदेश दिया। यहां के लोगों का इंतजार खत्म हुआ और शिमला से एचआरटीसी की बस इस रूट पर चलना शुरू हो गई। पहले दिन एचआरटीसी की बस जिस गाँव से भी गुजरी वहाँ गाँववासियों ने खुशी मनाते हुए बस का स्वागत किया। इस अवसर पर बदराव, दिवी, कुम्हाली, शारडाघाट, चकनाहट के गांववासियों ने मंत्री सुरेश भारद्वाज और आरएम सोलन का आभार जताया है।

Anju

We’ve built a community of people enthused by positive news, eager to participate with each other, and dedicated to the enrichment and inspiration of all. We are creating a shift in the public’s paradigm of what news should be.


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138