Third Eye Today News

केंद्र विश्वविद्यालय को रोकने वाली कांग्रेस का असली चेहरा जानत के सामने उजागर : खन्ना

Spread the love

धर्मशाला, भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा से भेंट की, इस दौरान दोनों में अनेक विषयों पर चर्चा हुई।

उसके उपरांत अविनाश राय खन्ना ने पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा की पिछले लोक सभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी किशन कपूर ने कांग्रेस को 4,77,623 मतों से शिकस्त दी थी। यह देश में सबसे बड़ी जीत थी और इस बार भी भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा चुनावो में इस परंपरा को जारी रखेगी। एक बार फिर कांगड़ा में कमल खिलेगा और देश में तीसरी बार पीएम नरेंद्र मोदी बनेंगे। उन्होंने कहा की कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के मुद्दों को हल करवाने के लिए हमारे सांसद ने केंद्र सरकार से लगातार पैरवी की। भाजपा ने गगल एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए काम करवाया। जदरांगल में केंद्रीय विवि के कैंपस के लिए भूमि का चयन करवाई। मटौर से शिमला और पठानकोट से मंडी फोरलेन का निर्माण के कार्य को गति प्रदान की। हमारे सांसद ने 696 विकास कार्यों के लिए 17 करोड़ की राशि जारी की, शहीद स्मारकों और जीर्णोद्धार के लिए 1.20 करोड़ जारी किए।

केंद्र विश्वविद्यालय की दृष्टि से धर्मशाला में भी 250 करोड़ से भवन निर्माण का काम शुरू होना था, लेकिन प्रदेश सरकार द्वारा 30 करोड़ रुपए जमा न करवाने के कारण मामला लटक गया है। हालांकि पर्यावरण एवं वन मंत्रालय ने जून माह में क्लीयरेंस दे दी थी। यह साफ दिखता है कि वर्तमान कांग्रेस सरकार विकास और शिक्षा विरोधी है।

उन्होंने कहा कांगड़ा जिला के धर्मशाला में राज्य का पहला यूनिटी मॉल बनाने के लिए भारत सरकार ने पिछले वित्तीय वर्ष में 132 करोड़ मंजूर किए हैं। यह अप्रूवल राज्य सरकार को भारत सरकार के डिपार्मेंट ऑफ प्रोमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड से मिली है। यह विभाग कॉमर्स मंत्रालय के तहत काम करता है। पर सुनने में आया है कि इस माल को भी यहां से शिफ्ट किया जा सकता है? यह सरकार पूर्ण रूप से कांगड़ा विरोधी है।
हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला को दूसरी राजधानी कहा जाता है पर धीरे-धीरे विभागीय कार्यालयों को शिफ्ट करने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। यह अपने आप में बड़ा प्रश्न है।

उन्होंने कहा कि जहां भाजपा ने हमेशा नारी सम्मान की बात करी वहीं कांग्रेस ने हमेशा नई अपमान को बढ़ावा दिया। अगर हिमाचल प्रदेश में प्रधानों के चुनाव में 50% आरक्षण लगा तो वह पूरे मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल द्वारा लगाया गया, राज्यसभा में हमने दो महिला संस्थाओं को भेजो एक शिमला से बिमला कश्यप सूद और दूसरी कांगड़ा से इंडी गोस्वामी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में लोक सभा और विधान सभा चुनावी में 33 प्रतिशत आरक्षण लगाकर महिलाओं को शक्तिशाली बनाया है।
पर कांग्रेस राज में हिमाचल प्रदेश में महिलाओं के साथ केवल धोखा हुआ जहां महिलाओं को पिछले 15 महीने की सरकार में 1500 की एक भी किश्त नहीं मिली।
सुलह विधानसभा की ग्राम पंचायत गदियाड़ा में 50 वर्षीय महिला कुसम देवी
की हत्या पेपर कटर से गला रेत की गई है।
20 अप्रैल को हिमाचल के कांगड़ा में शनिवार को पालमपुर बस स्टैंड पर एक युवक ने युवती पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। युवक ने दराट से एक के बाद एक 10 बार युवती पर वार किए। युवती पीजीआई में एडमिट हुई, यह पूर्ण रूप दिखाता है कि हिमाचल प्रदेश में महिला सुरक्षित नहीं है, महिलाओं के प्रति लगातार हिमाचल प्रदेश में क्राइम बढ़ता दिखाई दे रहा है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक