Third Eye Today News

केंद्रीय योजनाओं के आवंटन पर गरमाया सदन, जांची जाएगी पेयजल टैंकों की गुणवत्ता

Spread the love

हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र में शनिवार को केंद्रीय योजनाओं के आवंटन को लेकर सदन में माहौल गरमाया रहा। नाचन से भाजपा विधायक विनोद कुमार ने प्रदेश सरकार पर विपक्ष के विधायकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि नाबार्ड के तहत उनके लिए सड़क योजनाएं स्वीकृत नहीं की जा रही है। नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस विधायकों को स्वीकृत योजनाओं को एक-एक कर सदन में गिनाया। जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार राजनीतिक आधार पर बदले की भावना से काम कर रही है। जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश का एक समान विकास करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पहले धर्मपुर और सराज में ही योजनाएं दी जाती थीं। उन्होंने कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी दिल्ली जाकर हिमाचल प्रदेश का बजट नहीं रुकवाए तो पैसों की कमी नहीं रहेगी।धर्मपुर में बने पानी के टैंकों की गुणवत्ता की होगी जांच : मुकेश

 उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जिला मंडी के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में बनाए गए पानी के टैंकों की गुणवत्ता की जांच की जाएगी। शनिवार को प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक चंद्रशेखर ने सदन में मामला उठाया की कई जगह पानी के टैंक फट चुके हैं। इससे भारी जान-माल का नुकसान होने की आशंका है। आगामी मानसून सीजन से पहले इन्हें ठीक नहीं किया गया तो बड़ा नुकसान हो सकता है। जवाब में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में 550 पानी के टैंक बने हैं। इनमें 215 टैंक 50 हजार से 1 लाख लीटर और 49 टैंक 1 लाख से अधिक लीटर की क्षमता के हैं।सरकारी कार्यालय के बिजली मीटर पोस्टपेड करने पर होगा विचार : सीएम

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सरकारी दफ्तरों के बिजली मीटर पोस्टपेड करने पर विचार किया जाएगा। प्रश्नकाल के दौरान विधायक सुखराम चौधरी और संजय रतन के सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रीपेड मीटर मोबाइल फोन की तरह काम करेंगे इसके तहत उपभोक्ता अपने फोन से ही देख सकेंगे कि कितनी बिजली प्रयोग की जा रही है और कब-कब इसे रिचार्ज करना है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक