कुल्लू जिले के जाणा में गिरी बोलेरो कैंपर, दो की मौ..त, तीन घायल
हिमाचल के कुल्लू जिले के जाणा में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। घटना में दो युवकों की मौत हो गई है। तीन अन्य घायल हुए हैं।
नग्गर के समीप जाणा में एक कैंपर सड़क से नीचे गिरी है। शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में सौर गांव के दो युवकों की मौत हो गई है। तीन अन्य घायल हुए हैं। घायलों का क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल ने कहा कि मृतक की पहचान अविनाश और सोनम कुमार निवासी सौर, जिला कुल्लू के रूप में हुई है।
![]()
