Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोलन में विश्व रक्तदान दिवस आयोजित | Third Eye Today
State

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोलन में विश्व रक्तदान दिवस आयोजित

Spread the love

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन के सौजन्य से आज औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोलन में विश्व रक्तदान दिवस आयोजित किया गया। यह जानकारी आज यहां बी.सी.सी समन्वयक राधा चौहान ने दी। राधा चौहान ने कहा कि रक्तदान एक महादान है। उन्होंने कहा कि मानव रक्त की कमी को केवल मानव रक्त ही पूरा कर सकता है। एनीमिया, कैंसर, हीमोफीलिया जैसी बीमारियों से ग्रस्ति बच्चों को रक्त की अत्याधिक आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में केवल रक्तदान ही बहुमूल्य मानवीय जीवन को बचा सकता है। उन्होंने कहा कि 18 से 60 वर्ष तक के स्वस्थ व्यक्ति जिनका वज़न 45 किलोग्राम से अधिक है, वह प्रत्येक तीन माह के अंतराल में रक्तदान कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि नियमित रक्तदान से शारीरिक विकास एवं स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता।

इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इसमें 08 प्रतिभागियों ने भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में शिवानी प्रथम, नेहा द्वितीय तथा कंचन तृतीय स्थान पर रहीं। सभी विजेताओं को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोलन के प्रधानाचार्य ललित शर्मा ने इस अवसर पर रक्तदान के विषय में उपस्थित लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के अध्यापक व छात्र सहित 200 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138