पुलिस ने एक और विदेशी तस्कर को चिट्टा सप्लाई के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चिट्टा तस्कर के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने इफीनी फ्रैंक निवासी अनम स्टेट, अनम बारा स्टेट नाइजीरिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसे उत्तम नगर वेस्ट, नजदीक पिल्लर 706, दिल्ली से पकड़ा है। इसकी उम्र 35 वर्ष है। बीते दिनों कंडाघाट पुलिस द्वारा वाकनाघाट में 52 ग्राम चिट्टा के साथ पकड़े युवक से पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर यह सफलता हासिल हुई है।