Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
आयुर्वेदिक अस्पताल में सुरक्षा की कमी, चोरी की घटनाओं में हो रही बढ़ोतरी | Third Eye Today
Third Eye Today News

आयुर्वेदिक अस्पताल में सुरक्षा की कमी, चोरी की घटनाओं में हो रही बढ़ोतरी

Spread the love

सोलन  के आयुर्वेदिक अस्पताल में एक बार फिर चोरी की घटना सामने आई है, जहां महिला शौचालय से नल चुराए जाने का मामला सामने आया है। हालांकि अस्पताल परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, लेकिन चोर अपनी हरकतों में सफल रहे। इससे पहले भी अस्पताल में नल चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। अस्पताल के अधीक्षक, डॉ. अनीता गौतम ने इस घटना की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि जैसे ही उन्हें इस चोरी की जानकारी मिली, वह तुरंत अस्पताल पहुंचीं और वहां देखा कि एक महिला शौचालय से नल चुराकर फरार हो गई है।डॉ. गौतम ने बताया कि अस्पताल में सुरक्षा गार्ड की कमी के कारण ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने उच्च अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराते हुए अस्पताल परिसर में चौकीदार की नियुक्ति की मांग की है। उनकी चिंता है कि मरीजों की सुरक्षा भगवान भरोसे है और बिना सुरक्षा के ऐसे अपराध होते रहेंगे।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138