Third Eye Today News

आप का रोड शो:-अरविंद केजरीवाल बोले- पंजाब में 20 दिन में भ्रष्टाचार खत्म, अब हिमाचल की बारी

Spread the love

रोड शो में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का हेलिकॉप्टर कांगणीधार में लैंड हुआ। विक्टोरिया ब्रिज से रोड शो शुरू किया गया। अरविंद केजरीवाल ने सीएम जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी से चुनावी शंखनाद किया। समर्थकों की भारी भाड़ी को संबोधित करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज आपने दिल खुश कर दिया। चारों और झंडे ही झंडे।

हम आम आदमी हैं। हमें राजनीति नहीं काम करना आता है। देशभक्ति आती है। दिल्ली से खत्म किया। 20 दिन में पंजाब में भ्रष्टाचार खत्म हो गया। यकीन नहीं होता तो वहां अपने रिश्तेरदारो से पूछो। कोई रिश्वत नहीं मांगता। जो पैसा खाएगा, सीधा जेल जाएगा। अब हिमाचल में भ्रष्टाचार खत्म होगा। दिल्ली में सरकारी स्कूल शानदार कर दिए। सरकारी स्कूलिंग को ठीक कर दिया। अब हिमाचल की चाबी आपके हाथ में है। केजरीवाल ने पांच मिनट में संबोधन खत्म कर दिया।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पांच साल के बाद अपने आप बारी आ जाती है। अब भगवान ने राजनीतिक गंदगी साफ करने के लिए झाड़ू भेजा है। बुनयादी सुविधाओं को वोट दें। जब से पंजाब के नतीजे आये हैं तो भाजपा-कांग्रेस बोल्ड हैं तीसरा विकल्प नहीं आ सकते। 20 दिन हुए पंजाब में हमारी सरकार बने हुए, काम करने की नीयत होनी चाहिए, इनकी नीयत नहीं है। दोनों पार्टियां परिवारवाद को बढ़ावा दे रही हैं। जिसने चन्नी को हराया वह मोबाइल रिपेयर की दुकान करता है। सिद्धु, मजीठिया को आम लोगों ने हराया। अब आम लोगों का ही समय है।  

हिंदू जागरण मंच ने किया प्रदर्शन
आम आदमी पार्टी पर खालिस्तान समर्थन और कश्मीर फाइल फिल्म के विरोध को लेकर केजरीवाल के खिलाफ हिंदू संगठन लामबंद हुआ है।  हिंदू जागरण मंच हिमाचल प्रदेश और देवसेना हिमाचल प्रदेश जैसे संगठनों ने ऐलान किया था कि जब तक अरविंद केजरीवाल खालिस्तान के समर्थन और कश्मीर फाइल व कश्मीरी पंडितों के विरोध के लिए सार्वजनिक मंच से माफी नहीं मांगते हैं, उन्हें हिमाचल में आम आदमी पार्टी का प्रचार करने नहीं दिया जाएगा।

हिंदू जागरण मंच के प्रांत महामंत्री कमल गौतम और देवसेना के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र राजपूत ने बताया कि अरविंद केजरीवाल जब तक सार्वजनिक मंच से अपने किए पर माफी नहीं मांगते तब तक उनका कोई भी कार्यक्रम हिमाचल में नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने सांड की आंख जैसी फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया लेकिन कश्मीर फाइल का उपहास उड़ाया।

उन्होंने कहा कि दिल्ली और पंजाब की राजनीति हिमाचल में नहीं चलेगी। पंजाब में आप की सरकार बनते ही खालिस्तान के समर्थन में स्वर उठने लगे। हिमाचल की गड़ियों को पंजाब में रोका गया तथा लोगों से बुरा व्यवहार किया गया। इस सब के लिए केजरीवाल को सार्वजनिक माफी मांगनी होगी। पुलिस ने हिंदू जागरण मंच के प्रांत महामंत्री कमल गौतम को हिरासत में लिया है। दिल्ली पुलिस भी मौके पर है। केजरीवाल के आने से पहले रोड क्लीयरेंस के लिए बोला गया था।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक