Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
आज भी येलो अलर्ट; टूरिस्ट उठा रहे मौसम का लुत्फ, किसान और बागवान परेशान... | Third Eye Today
State

आज भी येलो अलर्ट; टूरिस्ट उठा रहे मौसम का लुत्फ, किसान और बागवान परेशान…

Spread the love

हिमाचल प्रदेश के मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। इससे प्रदेश में ठंड भी ज्यादा हो गई है। बीते 24 घंटो में मनाली के सोलंग नाला, रोहतांग पास, अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल, लाहौल स्पीति में हल्का हिमपात हुआ। बाकी जिलों में बारिश हुई। 22 मार्च तक प्रदेश में मौसम इसी तरह बना रहेगा। आज प्रदेश के मध्यम और निम्नवर्ती एरिया में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज और कल 2 दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में 2 दिन तक सामान्य बारिश रहेगी। इस अलर्ट से प्रदेश के मध्यम और निम्न ऊंचाई वाले क्षेत्र प्रभावित होंगे। प्रदेश के सेब बागवानों के लिए ओलावृष्टि काफी नुकसानदायक रहेगी। ओले गिरने से पहले ही बागवानों का काफी नुकसान हो गया है। इस समय सेब की फ्लावरिंग हो रही है, जो ओले गिरने से प्रभावित होगी। नतीजा सेब काफी कम तैयार होंगे।

अभी खेतों में कई फसलें पूरी तरह से तैयार हैं, जिन्हें किसान एक दो दिन में सब्जी मंडी पहुंचाएंगे। अगर मौसम एडवाइजरी के मुताबिक रहा तो किसानों की चिंताएं बढ़ जाएंगी। टमाटर, मटर, शिमला मिर्च, गोभी को ओलावृष्टि प्रभावित करेगी। प्रदेश में सैलानियों को बारिश, हल्का हिमपात और आसमान में मंडराते काले बादल खूब पसंद आ रहे हैं। वीकेंड पर हजारों टूरिस्ट पहाड़ों का मौसम देखकर हिमाचल आए हैं। प्रदेश के किन्नौर, लाहौल स्पीति, मनाली और शिमला में इस दौरान ज्यादा एडवांस बुकिंग आई है। शिमला आने वाली टॉय ट्रेन आज पूरी तरह से बुक है।

Vishal Verma

20 वर्षों के अनुभव के बाद एक सपना अपना नाम अपना काम । कभी पीटीसी चैनल से शुरू किया काम, मोबाईल से text message के जरिये खबर भेजना उसके बाद प्रिंट मीडिया में काम करना। कभी उतार-चड़ाव के दौर फिर खबरें अभी तक तो कभी सूर्या चैनल के साथ काम करना। अभी भी उसके लिए काम करना लेकिन अपने साथियों के साथ third eye today की शुरुआत जिसमें जो सही लगे वो लिखना कोई दवाब नहीं जो सही वो दर्शकों तक


Warning: Undefined array key "rand" in /home/u896688775/domains/thirdeyetoday.com/public_html/wp-content/plugins/recent-posts-widget-with-thumbnails/recent-posts-widget-with-thumbnails.php on line 138