आज का राशिफल

Spread the love

आज का राशिफल
17 जून 2021
🥬🥬🥬🥬🥬🥬🥬🥬
पंडित साक्षी चैतन्य
7560000300
7650003136
🥬🥬🥬🥬🥬🥬🥬🥬
मेष
आज का दिन पिछले कुछ दिनों की तुलना में हर प्रकार से बेहतर रहेगा। हालांकि आपका स्वभाव लापरवाही जैसा रहेगा। अन्य लोगों को दुविधा में डाल स्वयं अपने मे मस्त रहेंगे। कार्य व्यवसाय में अव्यवस्था सुधारने में समय खराब होगा फिर भी लाभ आज किसी ना किसी रूप में अवश्य हो जाएगा। सहकर्मियों के मनमानी व्यवहार के कारण क्रोध आएगा फिर भी स्थिति बिगड़ने नही देंगे। हाथ खुला होने से धन ज्यादा देर टिकेगा नहीं। उधारी के व्यवहार भूल से भी ना करें अन्यथा उलझने बढ़ सकती है।

वृषभ
आज आप जिस भी कार्य को हाथ मे लेंगे, उसी में लापरवाही दिखाएंगे। घर के बुजुर्ग अथवा अधिकारी वर्ग आपसे नाराज हों सकते हैं लेकिन दयालुता भी दिखाएंगे। कार्य व्यवसाय की स्थिति गंभीर रहेगी, लाभ के अवसर हाथ आते-आते निकल सकते हैं, इसलिए ध्यान से काम करें। आपकी मानसिकता कम समय में अधिक धन कमाने की रहेगी, इसमें हानि-लाभ की परवाह किए बिना जल्दबाजी दिखाएंगे। दोपहर तक धैर्य धारण करें इसके बाद स्थिति में सुधार आने लगेगा। सामाजिक व्यवहार दिखावा मात्र ही रहेंगे। परिवार में सुख-शांति की अनुभूति होगी।

मिथुन
आज आप अपनी बुद्धि विवेक का कुछ अधिक प्रयोग करेंगे। सही दिशा में जा रहे कार्य अथवा किसी व्यक्ति विशेष को भी संदेह की दृष्टि से देखना झगड़े का कारण बन सकता है। जिस भी कार्य को करेंगे, उसमे भाग दौड़ अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक करनी पड़ सकती है। लापरवाही के कारण काम धंधा लाभ की अपेक्षा हानि करा सकता है, इसलिए सतर्कता बरतें। धन को लेकर मन विचलित रह सकता है। व्यावसायिक अथवा अन्य पारिवारिक-धार्मिक कारणों से यात्रा के योग बनेंगे, टालने के प्रयास करें। सेहत में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा।

कर्क
आज आपके स्वभाव में अहम की भावना रहेगी। अपने कार्य निकालने के लिए गलत तरीके अपनाने से नही डरेंगे। घर मे भाई-बंधुओं से धैर्य की कमी के चलते किसी ना किसी बात पर मतभेद होने की आशंका है, मामूली बात को बढ़ाने से परिणाम गंभीर भी हो सकते हैं। व्यवसाय में सोचने में वक्त खराब ना करें जो भी निर्णय लेना है शीघ्र ही लें लाभ के अवसर अनिर्णायक स्थिति के कारण हाथ से निकल सकते हैं। रुके कार्यों में गति आने के साथ ही नए लाभ के अनुबंध भी मिलेंगे। बुजुर्गों से मतभेद का परिणाम हानिकारक हो सकता है।

सिंह
आज आपको दोपहर तक धैर्य से कार्य करने की सलाह है। दोपहर बाद सेहत संबंधित समस्या कम रहेंगी। कार्य व्यवसाय के प्रति कम ही गंभीर रहेंगे। धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि रहेगी लेकिन कोई ना कोई व्यवधान आने से समय कम ही दे पाएंगे। व्यवसायी वर्ग दिन के आरंभ में आलसी रहेंगे लेकिन दोपहर बाद किसी कार्य के बनने से प्रसन्न होंगे। आज जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे, उसमे सहकर्मी की खराब सेहत बाधा डाल सकती है। इस वक्त घटे हुए कोष को लेकर चिंता हो सकती है। अनापशनाप खर्च करने से आपकी देनदारी बढ़ सकती है।

कन्या
आज के दिन आपकी संतोषी प्रवृत्ति रहेगी। धन अथवा सम्मान पाने की इच्छा रहने पर भी इसके लिए ज्यादा मेहनत करने के पक्ष में नही रहेंगे। सहज रूप से जितना मिले, उससे संतोष हो जाएगा। कोई अप्रिय कार्य करने की ग्लानि हो सकती है। आमदनी स्थिर रहेगी संचित कोष से खर्च चलाने पड़ेंगे। विपरीत लिंगीय वर्ग से आकर्षण बढ़ेगा। प्रेम प्रसंगों में खटास आ सकती है। संतान जिद्द पर अड़ सकती है, जिससे घर के माहौल में अशांति आ सकती है। असंयमित दिनचार्य के कारण स्वास्थ्य प्रतिकूल होने की आशंका है।

तुला
आज दिन के पूर्वार्ध की अपेक्षा दोपहर बाद का समय बेहतर रहेगा। आर्थिक एवं अचल संपत्ति के लिए समय शुभ है। कई दिनो से अटके किस कार्य के पूर्ण होने से धन लाभ होगा। पैतृक अथवा अन्य संपत्ति से भी लाभ के योग बन रहे हैं। आप अपने मन की बात मन में ही रखें, सार्वजनिक होने पर कुछ ना कुछ हानि हो सकती है। बड़े लोगों से स्वार्थ सिद्धि पूर्ण कर लेंगे। पति-पत्नी में गरमा-गरमी हो सकती है, बातचीत के माध्यम से स्थितियों को नियंत्रण में लाएं। मानसिक चिंताओं को छोड़ सेहत आज ठीक रहेगी।

वृश्चिक
आज गलत व्यवहार के कारण स्वयं एवं परिजनों को परेशानी में डाल सकते हैं। सेहत साथ नहीं देने से वाणी में तीखापन आएगा, जिससे प्रियजनों से दूरी बढ़ सकती है। आप हर मामले में लापरवाह हो सकते हैं, जिस कारण सामाजिक स्तर गिर सकता है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें और अपने को दाता साबित करने के लिए उधार नहीं दें, हो सकता है लौटकर ही न आए। मित्र-परिचितों के साथ सायंकाल के समय मौज शौक पूरे करेंगे लेकिन रंग में भंग पड़ने वाली स्थिति बन सकती है इसलिए सतर्क रहें।

धनु
परिवार के किसी अहम मुद्दे को लेकर घर में बहसबाजी हो सकती है। दोपहर तक का समय उदासीनता से भरा रहेगा, किसी गुप्त कारण से मन में दुविधा बनेगी। कार्य व्यवसाय भी मंद रहने से आर्थिक लाभ के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। खर्च बने रहने से संचित धन में कमी आएगी। शेयर के कार्य में निवेश से लाभ की संभावना अधिक है। दुर्व्यसनों में धन व्यर्थ होने से बचें, विवेक से कार्य करें। कार्यक्षेत्र में इस वक्त बदलाव के संकेत हैं, कोई भी काम सोच समझकर आगे बढ़ाएं।

मकर
आज का दिन आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा लेकिन कार्यों के प्रति लापरवाही अधिक करेंगे, जिससे बनते काम बिगड़ भी सकते हैं। आर्थिक प्रयोजन सरलता से बनेंगे। साझेदारी के कार्यों पर भी विचार करेंगे। सायंकाल बाद परिस्थितियां बदलने के कारण महत्त्वपूर्ण कार्य पहले ही निपटा लें। इसके बाद बनते कार्यों में व्यवधान आ सकता है। छात्रों को मेहनत का सार्थक फल नहीं मिलने से निराशा होगी। कोई भी अनैतिक कार्य करने से पहले परिणाम ध्यान में रखें। धार्मिक अथवा ऐतिहासिक पर्यटन की इच्छा व्यस्तता के चलते निरस्त करनी पड़ सकती है।

कुंभ
आज का दिन आप थोड़ा धैर्य धारण करेंगे। व्यापारी वर्ग सुबह से ही कार्य में लग जाएंगे लेकिन कार्यक्षेत्र पर मंदी के चलते आज आपका ध्यान भटक सकता है। दोपहर बाद नरम सेहत भी कार्यों में थोड़ा व्यवधान डाल सकती है लेकिन जिस कार्य को हाथ में लेंगे उसे पूरा ही करके छोड़ेंगे। पूर्व में लिए निर्णय से थोड़ा बहुत धन लाभ होगा। सायंकाल के समय आकस्मिक धन मिलने से दिनभर की कसर पूरी कर लेंगे। सरकारी अथवा कमीशन के कार्य में अधिक लाभ की संभावना है।

मीन
काफी समय बाद आज आप राहत और प्रसन्नता अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य के मामले में बेहतरी नजर आएगी। कार्यक्षेत्र की स्थिति शांत नजर आएगी, जिससे धीरे-धीरे सभी कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे। पारिवारिक व्यवसाय में अपने आपको प्रभावशाली बनाए रखने मे कुछ विचार करना होगा या फिर वस्त्रों और अन्य जरूरी चीजों पर खर्च करना होगा। धर्म-कर्म में भी रूचि दिखाएंगे, धार्मिक अनुष्ठान अथवा यात्रा का आयोजन कर सकते हैं। परिजनों के साथ मनोरंजन के अवसर भी मिलेंगे और घर में खर्च लगे रहेंगे।
🥬🥬🥬🥬🥬🥬🥬🥬
जय गुरुदेव
जय सचिदानन्द

SP Sharma

We’ve built a community of people enthused by positive news, eager to participate with each other, and dedicated to the enrichment and inspiration of all. We are creating a shift in the public’s paradigm of what news should be.